सीतामढ़ी, जुलाई 30 -- Sitamarhi News: परिहार। पानी की किल्लत से जूझ रहे प्रखंड के कन्हमां पंचायत के ग्रामीणों का बुधवार को गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने इसको लेकर बुधवार को गांव में जमकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीण पोस्टर बैनर लेकर इस प्रदर्शन में शामिल हुए। ग्रामीणों ने मुखिया एवं पीएचईडी के विभाग के खिलाफ नारेबाजी एवं प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत के अधिकांश चापाकल सूख चुके हैं। पंचायत के सभी 15 वार्ड में नल जल पूरी तरह सुचारू नहीं है। जिसके चलते लोगों को पानी की भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। पानी के लिए लोगों को यत्र-तत्र भटकना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- Sitamarhi News: जल के लिए बेकल लोगों ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन ग्रामीणों ने बताया कि समस्या को लेकर अधिकारियों एवं विभाग से शिकायत भी की गई। लेकिन अब तक...