Sitamarhi News: कट्टा व गोली संग बदमाश गिरफ्तार
सीतामढ़ी, सितम्बर 5 -- Sitamarhi News: रीगा। थाना क्षेत्र के इमली बाजार से बगही जाने वाली सड़क पर कटहरा गांव के समीप बुधवार देर रात पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बाइक सवार एक बदमाश को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी कट्टा और एक गोली बरामद की गई। गिरफ्तार बदमाश की पहचान साइहारा थाना क्षेत्र के सिंगरहिया गांव, वार्ड संख्या-4 निवासी हरिश्चंद्र सिंह के पुत्र राकेश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, वह किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में था। गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे दबोच लिया और उसके मंसूबे पर पानी फेर दिया।मामले को लेकर थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश के पास से एक बाइक, एक देशी कट्टा और एक गोली बरामद हुई है। बाइक व हथियार को जब्त कर लिया गया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.