Sitamarhi News: कट्टा व कारतूस संग युवक गिरफ्तार
सीतामढ़ी, अगस्त 24 -- Sitamarhi News: रुन्नीसैदपुर। महिंदवारा थाना पुलिस ने गश्ती के दौरान एक युवक को देसी कट्टा, जिंदा कारतूस, मोबाइल और संदिग्ध बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान पूर्वी चंपारण जिले के मेहसी थाना क्षेत्र के चितवनापुर निवासी दीपक कुमार (21), पिता अशोक राय के रूप में हुई है। वह वर्तमान में मुजफ्फरपुर के कच्ची-पक्की चौक के पास रह रहा था।थानाध्यक्ष सुमित कुमार के अनुसार 22 अगस्त की रात पुलिस टीम गश्ती एवं छापेमारी पर निकली थी। इसी दौरान कोआहि-तरीयानी सड़क पर एक युवक बाइक से आता दिखाई दिया। पुलिस वाहन को देखते ही उसने बाइक मोड़कर भागने का प्रयास किया, लेकिन बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, ओप्पो कंपनी का मोबाइल तथा काले रं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.