Sitamarhi News: ओटीपी आया व खाते से कट गए एक लाख, छह बार में निकासी
सीतामढ़ी, नवम्बर 5 -- Sitamarhi News: डुमरा। मोबाइल पर ओटीपी आने के बाद बैंक खाते से एक लाख रुपये कट गए। साइबर ठगों ने छह बार में निकाली। रुपये कटने का मैसेज मिलने पर युवक के होश उड़ गए। पीड़ित ने पुलिस से ठगों का पता लगाने की गुहार लगाई है। मामला डुमरा क्षेत्र के कुम्हरा विशनपुर गांव का है। गांव के भोपाल कुमार ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि 9 अक्टूबर की सुबह करीब 9:55 बजे उनके बैंक खाते से एक लाख रुपये की निकासी हो गई। उनके मोबाइल पर फ्लिपकार्ट व ड्रीम11 से संबंधित ओटीपी आए थे। इसके बाद खाते से छह बार में रुपये कटे। शिकायत में 20 हजार, 9,999, 10 हजार और 20-20 हजार रुपये की निकासी का उल्लेख किया गया है। पीड़ित का पंजाब नेशनल बैंक में खाता है। उनका कहना है कि इस घटना से उन्हें आर्थिक नुकसान के साथ मानसिक परेशानी भी हुई है। उन्होंने माम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.