Sitamarhi News: ऑपरेशन मुस्कान से 101 लोगों के चेहरे पर लौटी खुशी
सीतामढ़ी, अक्टूबर 12 -- Sitamarhi News: डुमरा। सीतामढ़ी पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत चोरी और गुम हुए 101 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइल की अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई गई है। रविवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसपी अमित रंजन ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने 55 मोबाइल धारकों को उनके फोन सौंपे। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने पुलिस की पहल की सराहना की। एसपी ने बताया कि उनके निर्देश पर जिला आसूचना इकाई (डीआइयू) की टीम ने तकनीकी अनुसंधान के आधार पर मोबाइल बरामद किए हैं। शेष मोबाइल धारकों से संपर्क स्थापित किया जा रहा है। आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद उनके मोबाइल भी सौंप दिए जाएंगे।
मोबाइल बरामदगी से लोगों को राहत मोबाइल मिलते ही खिल उठे चेहरे लंबे समय से मोबाइल खो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.