Sitamarhi News: ऑटो सवार दो महिलाओं से आभूषण लूटे
सीतामढ़ी, नवम्बर 2 -- Sitamarhi News: रुन्नीसैदपुर। न्यू रुन्नीसैदपुर हॉल्ट से औराई जा रही दो महिला यात्रियों से बदमाशों ने पिस्टल का भय दिखाकर सोने के आभूषण और ढोलना लूट लिए। घटना शनिवार शाम करीब 6:40 बजे रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सुल्तानपुर गांव स्थित मालाकार कोचिंग सेंटर के समीप हुई। मामले में पुलिस ने टेम्पो चालक को बुलाकर पूछताछ की है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पीड़ित महिला की पहचान औराई थाना के नयागांव निवासी खुशबू कुमारी, पति पंकज कुमार और नूतन शाही, पति अंजनी कुमार शाही के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार, दो महिलाओं ने न्यू रुन्नीसैदपुर हॉल्ट से औराई थाना क्षेत्र के नया गांव जाने के लिए एक टेम्पो रिजर्व किया था। टेम्पो माधोपुर सुल्तानपुर गांव के समीप पहुंचा तो पहले से घात लगाए दो युवक उसे रुकवाकर सवार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.