सीतामढ़ी, अगस्त 10 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। ऑटो व ई-रिक्शा चालक संघ ने नौवां स्थापना दिवस सिमरा चौक स्थित जिला कार्यालय में उत्साहपूर्वक मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत संघ के अध्यक्ष दीपलाल दास ने केक काटकर की। चालकों ने संगठन की नौ वर्षों की संघर्ष यात्रा को याद किया और एकजुट होकर चालकों के अधिकारों की लड़ाई आगे भी जारी रखने का संकल्प लिया। संघ के सचिव शाहिद अली ने कहा कि संगठन ने कई उतार-चढ़ाव के बावजूद अपनी पहचान मजबूत की है। इसमें ऑटो और ई-रिक्शा चालकों का बड़ा योगदान रहा। उन्होंने कहा कि हर कठिन परिस्थिति में चालकों ने संगठन का साथ दिया । साथ ही जिला प्रशासन, विशेषकर जिलाधिकारी रिची पांडे द्वारा चालकों की समस्याओं पर संवेदनशीलता के साथ ध्यान देने के लिए आभार भी व्यक्त किया। यह भी पढ़ें- Begusarai News: मंझौल में बस स्टैंड के नाम पर अ...