सीतामढ़ी, सितम्बर 1 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। अनुमंडल अस्पताल बेलसंड में मरीजों को निर्बाध मेडिकल ऑक्सीजन उपलब्ध कराने के लिए लगाया गया ऑक्सीजन प्लांट पिछले दो साल से बंद पड़ा है। तकनीशियन और नियमित देखरेख के अभाव में प्लांट का संचालन ठप है। ऐसे में जरूरत पड़ने पर अस्पताल प्रशासन को बाहर से ऑक्सीजन सिलेंडर मंगाकर मरीजों की जरूरत पूरी करनी पड़ रही है।

प्लांट की क्षमता अस्पताल परिसर में स्थापित ऑक्सीजन प्लांट की क्षमता प्रति मिनट 400 लीटर मेडिकल ऑक्सीजन उत्पादन की है। इसके चालू रहने से अस्पताल में भर्ती मरीजों को जरूरत के अनुसार पाइपलाइन के माध्यम से ऑक्सीजन उपलब्ध कराई जा सकती है। लेकिन लंबे समय से बंद रहने के कारण करोड़ों की लागत से तैयार यह सुविधा फिलहाल मरीजों के काम नहीं आ रही है।

संचालन की समस्या एजेंसी के काम छोड़ने के बाद बंद ह...