सीतामढ़ी, अगस्त 14 -- Sitamarhi News: शिवहर। एसपी शैलेंद्र सिंह ने गुरुवार को पुरनहिया थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने थाने के सभी अभिलेखों व पंजियों, कंप्यूटर चालित अपराध एवं अपराधी ट्रैकिंग नेटवर्क प्रणाली के कार्यों, लंबित मामलों एवं अनुसंधानों, गैर-जमानती अधिपत्र, संपत्ति कुर्की व जब्ती के तामिला और वांछित व फरार अभियुक्तों की अद्यतन स्थिति की विस्तृत समीक्षा की। इसके साथ ही उन्होंने मालखाने, शस्त्रागार, बंदी गृह, थाना परिसर एवं वहां की साफ-सफाई, संतरी ड्यूटी, बेतार संदेश प्रणाली तथा क्लोज्ड सर्किट टेलीविजन कैमरों की व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही एसपी ने अपराध नियंत्रण के विभिन्नबिन्दुओं पर जानकारी ली। एसपी ने भूमि विवाद, आम लोगों से प्राप्त आवेदनों व शिकायतों, जनसुनवाई, रात्रि व दिवा गश्ती, वाहन जांच अभि...