सीतामढ़ी, सितम्बर 25 -- Sitamarhi News: बैरगनिया। एसडीओ सदर आनंद कुमार ने बैरगनिया में मेडिकल स्टोर, जांच घर, साइबर कैफे, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और बाजार समिति परिसर का निरीक्षण किया। सीएचसी में साफ-सफाई की कमी समेत कई अनियमितताएं मिलीं। अधिकारियों की टीम ने पटेल चौक स्थित चंद्रलोक दवा दुकान सहित अन्य मेडिकल स्टोरों में नकली व नशीली दवाओं की जांच की। ब्लड जांच और अल्ट्रासाउंड केंद्रों का भी जायजा लिया गया। कमियां मिलने पर संबंधित संचालकों से स्पष्टीकरण मांगने और नियमानुसार कार्रवाई करने की बात कही गई।एसडीओ ने बाजार समिति परिसर में उपलब्ध संसाधनों और विकास की संभावनाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि पटेल चौक शहर का भीड़भाड़ वाला क्षेत्र है, लेकिन वेंडिंग जोन नहीं होने से लोगों और दुकानदारों को परेशानी होती है। डीएम के निर्देश पर बाजार ...