Sitamarhi News: एसडीओ ने किया विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण
सीतामढ़ी, अगस्त 8 -- Sitamarhi News: डुमरी कटसरी। एसडीओ डाॅ अनन्त कुमार ने प्रखंड कार्यालय परिसर का निरीक्षण शुक्रवार को किया।इस दौरान एसडीएम ने प्रखंड, अंचल एवं बाल विकास परियोजना कार्यालय का अवलोकन तथा अधिकारियों एवं कर्मियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की। साथ ही आरटीपीएस काउंटर एवं निर्माणाधीन प्रखंड सह अंचल कार्यालय का भी निरीक्षण किया।बीडीओ अरूण कुमार सिंह, सीओ मोना कुमारी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मीगण इस अवसर पर उपस्थित थे। एसडीएम ने सीएचसी परिसर पहुंचकर ओपीडी,दवा वितरण काउंटर, साफ-सफाई आदि का भी जायजा लिया एवं अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.