सीतामढ़ी, जुलाई 28 -- Sitamarhi News: पिपराही। एसडीओ डॉक्टर अनंत कुमार ने सोमवार को अंचल कार्यालय,प्रखंड कार्यालय तथा सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। अंचल कार्यालय के निरीक्षण के दौरान दाखिल-खारिज, परिमार्जन,भू-मापी, अतिक्रमण एवं अभियान बसेरा फेज-2 की प्रगति की समीक्षा की। अधिकारियों द्वारा बताया गया कि अभियान बसेरा फेज 2 के तहत अब तक 44 भूमिहीन परिवारों को भूमि उपलब्ध करायी गई है। इस पर एसडीओ ने शेष छह परिवारों को भी शीघ्र भूमि उपलब्ध कराने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया।इसके बाद एसडीओ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को मरीजों का समुचित उपचार सुनिश्चित करने तथा सरकार की विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं की ...