Sitamarhi News: एसएनसीयू में छह घंटे रहा अंधेरा ऑक्सीजन की आपूर्ति भी बाधित
सीतामढ़ी, अगस्त 10 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। सदर अस्पताल के विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई (एसएनसीयू) में रविवार को बिजली की मुख्य सर्किट खराब होने से करीब छह घंटे तक व्यवस्था चरमरा गई। बिजली आपूर्ति बाधित होने के साथ ऑक्सीजन आपूर्ति प्रभावित होने से वार्ड में भर्ती गंभीर नवजातों की सांसों पर संकट खड़ा हो गया। अचानक बिजली गुल होने और ऑक्सीजन आपूर्ति में बाधा की सूचना मिलते ही भर्ती बच्चों के परिजनों में अफरातफरी मच गई। देखते ही देखते वार्ड परिसर में हंगामे की स्थिति बन गई। परिजनों ने अस्पताल की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए जोरदार विरोध किया। बताया गया कि दोपहर करीब 12:30 बजे शॉर्ट सर्किट के कारण भवन की बिजली गुल हो गई। एसएनसीयू जैसे संवेदनशील वार्ड में बिजली जाने के साथ ऑक्सीजन आपूर्ति प्रभावित होने से चिकित्सक और नर्सिंग स्टाफ तत्काल सक्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.