Sitamarhi News: एलआईसी कार्यालय में बैग से 90 हजार रुपये उड़ाए
सीतामढ़ी, अक्टूबर 26 -- एलआईसी कार्यालय में 90 हजार रुपये की चोरी Sitamarhi News: सीतामढ़ी। नगर थाना क्षेत्र के किरण चौक स्थित एलआईसी कार्यालय में रुपये जमा करने पहुंचे एक व्यक्ति के बैग से 90 हजार रुपये चोरी कर लिए गए। पीड़ित की पहचान मेहसौल थाना क्षेत्र के प्रताप नगर निवासी विजय मिश्रा के रूप में हुई है। घटना के बाद पीड़ित ने नगर थाने में अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के आधार पर मामले की जांच में जुटी है। पीड़ित विजय मिश्रा ने पुलिस को बताया कि वह बैंक ऑफ इंडिया से 90 हजार रुपये निकालकर किरण चौक स्थित एलआइसी कार्यालय में जमा करने पहुंचे थे। रुपये जमा करने के लिए फॉर्म भर रहे थे। इसी दौरान उनके बैग से 90 हजार रुपये गायब हो गए। रुपये चोरी होने की जानकारी मिलते ही उन्होंने इसकी शिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.