Sitamarhi News: एमडीएम का ब्योरा नहीं भरने पर 348 प्रधानाध्यापकों से शोकॉज
सीतामढ़ी, अक्टूबर 23 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। सरकारी स्कूलों में मध्याह्न भोजन योजना के संचालन में लापरवाही बरतने पर शिक्षा विभाग ने सख्ती दिखाई है। ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर मध्याह्न भोजन से लाभान्वित विद्यार्थियों की संख्या दर्ज नहीं करने पर जिले के 348 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। सभी संबंधित प्रधानाध्यापकों को 24 घंटे के भीतर जवाब देने का निर्देश दिया गया है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने या निर्धारित समय में स्पष्टीकरण नहीं देने पर संबंधित तिथि की वित्तीय सीमा में कटौती करने समेत कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। एमडीएम डीपीओ सुजीत कुमार दास ने कहा है कि ई-शिक्षाकोष पोर्टल की समीक्षा में पाया गया कि संबंधित विद्यालयों ने 22 अक्टूबर को शाम चार बजे तक लाभान्वित विद्यार्थियों की संख्या दर्ज नहीं की थी। इस कारण निदेशाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.