सीतामढ़ी, अक्टूबर 14 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। तिरहुत शिक्षक एवं स्नातक विधान परिषद निर्वाचन-2026 के सफल, निष्पक्ष और पारदर्शी संचालन को लेकर जिला प्रशासन की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में बुधवार को समाहरणालय स्थित परिचर्चा भवन में प्रतिनियुक्त मतदान कर्मियों का प्रशिक्षण दो पालियों में संपन्न हुआ। इसमें पीठासीन पदाधिकारियों, प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय मतदान पदाधिकारियों, माइक्रो ऑब्जर्वर और वीडियोग्राफरों को निर्वाचन प्रक्रिया की बारीकियों से अवगत कराया गया। प्रशिक्षण के प्रथम सत्र में स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के मतदान केंद्रों पर प्रतिनियुक्त पीठासीन पदाधिकारियों और प्रथम मतदान पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। वहीं, दूसरे सत्र में द्वितीय एवं तृतीय मतदान पदाधिकारियों सहित अन्य संबंधित कर्मियों को निर्वाचन प्रक्रिय...