Sitamarhi News: एफसीआई गोदाम के निरीक्षण में मिली गड़बड़ी
सीतामढ़ी, जुलाई 2 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी, एप्र.। आम लोगों एवं जनवितरण प्रणाली (पीडीएस) डीलरों की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद बुधवार को डुमरा प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित एफसीआई गोदाम का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान गोदाम की व्यवस्था में कई खामियां सामने आने का दावा जनप्रतिनिधियों ने किया। उन्होंने खाद्यान्न की गुणवत्ता, स्टॉक मिलान, वजन मशीन तथा अभिलेखों के रखरखाव पर गंभीर सवाल उठाते हुए उच्चस्तरीय जांच और कार्रवाई की मांग की। प्रखंड प्रमुख संगीता देवी एवं बीडीओ अभिषेक चौहान के नेतृत्व में हुई जांच में प्रमुख प्रतिनिधि राजू सिंह, उप प्रमुख देवेंद्र राय, पंचायत समिति सदस्य विश्वनाथ सिंह, विजय कुमार, राजेश रावत, प्रेमचंद शाह, अवधेश ठाकुर, राज नारायण यादव, रोशन यादव, छेदी यादव और रवि यादव सहित कई जनप्रतिनिधि शामिल थे।निरीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.