सीतामढ़ी, सितम्बर 3 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। शहर में एटीएम के आसपास सक्रिय साइबर अपराधियों व शातिर बदमाशों के खिलाफ मेहसौल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मंगलवार देर रात कारगिल चौक स्थित एक एटीएम के पास संदिग्ध स्थिति में रेकी कर रहे एक बदमाश को गिरफ्तार किया। उसके पास से चोरी की बाइक समेत विभिन्न व्यक्तियों के नाम से जारी आठ एटीएम कार्ड बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार बदमाश की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर थाना क्षेत्र के मधुबन कांटी गांव निवासी सुमित कुमार सहनी के रूप में हुई है।

पुलिस की कार्रवाई एटीएम के पास काफी देर से कर रहा था चहलकदमी मेहसौल थानाध्यक्ष मोहम्मद असदुल्लाह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कारगिल चौक स्थित एटीएम के पास एक संदिग्ध युवक काफी देर से चहलकदमी कर रहा है और आने-जाने वालों की गतिविधियों पर नजर ...