सीतामढ़ी, अक्टूबर 16 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। जिले के सरकारी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों के वेतन भुगतान से पूर्व मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली (एचआरएमएस) पोर्टल पर दर्ज आंकड़ों के भौतिक व विधिवत सत्यापन की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। इस क्रम में जिला शिक्षा पदाधिकारी ने आदेश जारी कर सभी प्रारंभिक, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को आगामी छुट्टियों के दौरान भी अपने मुख्यालय में बने रहने का निर्देश दिया है। ​अवकाश के दिनों में भी संपर्क में रहने के निर्देश दिया गया है। 17 से 21 अक्टूबर तक की अवधि में अवकाश रहने के बावजूद सभी विद्यालय प्रधानों का अपने-अपने मुख्यालय में उपस्थित रहना अनिवार्य किया गया है। विभागीय अधिकारी का कहना है कि जांच एवं सत्यापन के दौरान आवश्यकता पड़ने पर विद्यालय प्रधा...