सीतामढ़ी, सितम्बर 7 -- Sitamarhi News: शिवहर, हिप्र। जिला आपूर्ति टास्क फोर्स तथा धान अधिप्राप्ति की स्थिति की समीक्षा को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट में प्रभारी डीएम सह डीडीसी संजय कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक के दौरान जिले में धान अधिप्राप्ति, नए राशन कार्ड निर्माण तथा खाद्यान्न वितरण की अद्यतन स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई और संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए। समीक्षा में जिला सहकारिता पदाधिकारी के प्रतिनिधि ने बताया कि जिले में धान अधिप्राप्ति लक्ष्य के विरुद्ध 98.57 प्रतिशत सीएमआर की आपूर्ति एसएफसी गोदामों में कर दी गई है। शेष लंबित सीएमआर की आपूर्ति के संबंध में बताया गया कि केंद्र सरकार से समयावधि विस्तार प्राप्त होते ही इसे पूरा कर लिया जाएगा और इसका समेकित प्रतिवेदन विभाग को भेज दिया गया है।

राशन कार्ड निर...