सीतामढ़ी, अक्टूबर 29 -- Sitamarhi News: डुमरा। साइबर ठगों ने बैंक अधिकारी बनकर रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति से 1 लाख 22 हजार 602 रुपये 90 पैसे की ठगी कर ली। ठगों ने क्रेडिट कार्ड पर इंटरनेशनल इंश्योरेंस चालू होने का झांसा देकर उसे बंद कराने की बात कही। इसके बाद पीड़ित के मोबाइल में तकनीकी समस्या आने लगी और देखते ही देखते उसके क्रेडिट कार्ड व बैंक खाते से रुपये की निकासी होने लगी। मामले में पीड़ित मो. रज्जाउल्लाह खां ने साइबर थाना में आवेदन देकर कार्रवाई और ठगी की राशि वापस कराने की गुहार लगाई है। आवेदन के आधार पर साइबर थाने की पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित के अनुसार, तीन अक्टूबर को उनके मोबाइल पर एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को एक्सिस बैंक का अधिकारी बताते हुए कहा कि उनके क्रेडिट कार्ड पर इं...