Sitamarhi News: एएनएम का धरना तीसरे दिन भी जारी
सीतामढ़ी, सितम्बर 4 -- Sitamarhi News: सुरसंड। विभिन्न मांगों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में एएनएम का धरना-प्रदर्शन गुरुवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। आक्रोशित एएनएम दिनभर सीएचसी के मुख्य द्वार पर हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी करती रहीं। कार्य बहिष्कार के कारण प्रखंड के करीब दो दर्जन स्वास्थ्य उपकेंद्रों और चार अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (एपीएचसी) में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित रहीं, जिससे मरीजों और आम लोगों की परेशानी बढ़ गई है। बुधवार को सिविल सर्जन डॉ. आरके यादव ने सीएचसी पहुंचकर एएनएम के साथ वार्ता की थी। बताया गया कि उनकी विभिन्न मांगों पर सहमति बनने के बाद सिविल सर्जन ने धरना समाप्त करने की अपील की। इसके बावजूद एएनएम सीएचसी प्रभारी डॉ. रामकिशोर सिंह की पुनर्नियुक्ति का विरोध करते हुए उनके स्थानांतरण...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.