सीतामढ़ी, अगस्त 17 -- Sitamarhi News: शिवहर। जिले में स्वतंत्रता दिवस पूरे धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिले के सरकारी एवं गैर सरकारी कार्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों में पूरे शान से तिरंगा लहराया गया। जिला प्रशासन द्वारा मुख्य समारोह समाहरणालय मैदान में आयोजित किया गया,जहां डीएम प्रतिभा रानी ने राष्ट्रीय ध्वज फहरा तथा जिला पुलिस बल के जवनों के आकर्षक परेड की सलामी ली। व्यवहार न्यायलय में प्रधान जिला जज समाहरणालय में डीएम ने झंडोत्तोलन किया। वहीं, पुलिस लाइन में एसपी शैलेन्द्र सिंह ने झंडोत्तोतन किया एवं जवनों के परेड की सलामी ली। वही, जिला परिषद कार्यालय में अध्यक्ष विजय कुमार सिंह, अनुमंडल कार्यालय में एसडीओं डा. अनन्त कुमार, नगर परिषद कार्यालय में नप के सभापति राजन नन्दन सिंहने झंडोत्तोलन किया। यह भी पढ़ें- Madhubani News: कोर्ट ...