सीतामढ़ी, अगस्त 26 -- Sitamarhi News: उर्वरक विक्रेता के लिए 15 दिवसीय प्रशिक्षण की शुरुआत पुपरी। कृषि विज्ञान केन्द्र सीतामढ़ी में उर्वरक विक्रेता का पंद्रह दिवसीय प्रशिक्षण की शुरुआत की गई।मुख्य अतिथि सह सुरसंड विधान सभा के विधायक प्रो नागेंद्र राउत एवं केन्द्र के वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉ रामईश्वर प्रसाद ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर प्रशिक्षण का शुभारंभ किया।वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान ने मुख्य अतिथि को पुष्प गुच्छ,मोमेंटो एवं शॉल प्रदान कर सम्मानित किया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि सह विधायक ने कहा कि इसमें प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले अधिकृत उर्वरक विक्रेता बन जाएंगे।इस व्यबसाय से रोजगार प्राप्त होगा और किसानों को भी बेहतर लाभ मिलेगा। वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान ने कहा कि इलाके के किसान लोग केवल यूरिया,डीएपी, पोटाश,बोरोन,जिंक का ही उपयो...