सीतामढ़ी, जुलाई 6 -- Sitamarhi News: मनीष झा सीतामढ़ी। भीषण गर्मी और बढ़ती बिजली खपत के बीच जिले की विद्युत व्यवस्था लगातार दबाव झेल रही है। शहर के कई मोहल्लों में दिन-रात बार-बार बिजली गुल होने से लोगों का जनजीवन प्रभावित हो गया है। उमस भरी गर्मी में बिजली कटने से घरों में रहना मुश्किल हो रहा है, जबकि कारोबार और पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। बिजली विभाग की टीमें फॉल्ट दूर करने में जुटी हैं, लेकिन लोकल फॉल्ट की समस्या कम होने का नाम नहीं ले रही है।

बिजली जाने से लोगों का जनजीवन प्रभावित शहर के कोर्ट बाजार, मेला रोड, गुदरी रोड, फिजिकल गली, जयप्रकाश पथ, आदर्श नगर समेत कई मोहल्लों के लोगों का कहना है कि दिनभर में कई बार बिजली चली जाती है। कई बार कुछ मिनटों के लिए तो कभी एक से दो घंटे तक आपूर्ति बाधित रहती है। लगातार ट्रिपिंग और लो-वोल्टेज से...