Sitamarhi News: उदय दास की हत्या मामले में एफआईआर दर्ज
सीतामढ़ी, अगस्त 7 -- Sitamarhi News: पुपरी। मधुबनी चौक पर तीनअगस्त को बकाया मांगने पर उदय दास की हत्या किए जाने की बात सामने आयी है। घटना को लेकर मृतक की मां बबन देवी ने पुलिस को लिखित आवेदन दिया है। इसके आधार पर थाने में एफआईआर हुई है। इसमें मधुबनी वार्ड 08 निवासी मो. जहांगिर शाह के पुत्र मो. आफताब शाह को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। आवेदन में बबन देवी ने बताया है कि घटना के दिन उसका बेटा उदय दास स्थानीय मुर्गा मीट के विक्रेता मो. आफताब शाह के पास बकाया पैसा मांगने गए थे। पैसा देने में आफताब ने आनाकानी करते हुए गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर मुर्गा काटने वाले छुरी से आफताब ने उदय दास का गला रेत कर हत्या कर दी। मौके से पुलिस ने हत्यारे आफताब को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल आफताब एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर में पुलिस संरक्षण में इलाजरत है।
घट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.