सीतामढ़ी, अक्टूबर 17 -- किसान मेले में किसानों को किया गया सम्मानित Sitamarhi News: शिवहर। कृषि विभाग के तत्वावधान में संयुक्त कृषि भवन परिसर में आयोजित दो दिवसीय किसान मेला-सह-प्रदर्शनी का शुक्रवार को दूसरे दिन के कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया। मेले के दौरान विभिन्न प्रखंडों से लाए गए कृषि प्रादर्शों का मूल्यांकन समिति द्वारा किया गया। जिसके बाद कृषि, उद्यान, पशुपालन एवं मत्स्य पालन क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले किसानों को प्रथम पुरस्कार के रूप में Rs.3 हजार व प्रशस्ति-पत्र, द्वितीय पुरस्कार के रूप मेंRs.2 हजार व प्रशस्ति-पत्र तथा तृतीय पुरस्कार के रूप मेंRs.1,000 व प्रशस्ति-पत्र से सम्मानित किया गया। वहीं स्टॉल लगाने वाले सभी किसानों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों में नवाचार के लिए अर्थ तत्व फाउंडेश...