Sitamarhi News: ई-रिक्शा दुर्घटना में जख्मी महिलाएं रेफर
सीतामढ़ी, नवम्बर 3 -- Sitamarhi News: पुपरी। ई रिक्सा दुर्घटना में जख्मी हिरौली गांव के चार महिला को पीएचसी पुपरी में उपचार करने के बाद सीटी स्कैन के लिए सदर अस्पताल सीतामढ़ी रेफर कर दिया है। जानकारी के अनुसार मधुबनी चौक पर 30 अक्टूबर की रात चार पहिया वाहन के ठोकर से ई रिक्सा पर सवार हिरौली गांव के जितेंद्र कुमार की पत्नी ज्योति कुमारी, राकेश दास की पत्नी सरिता देवी, फकीरा दास की पत्नी कौशल्या देवी व अनूप लाल मुखिया की पत्नी कलावती देवी जख्मी हो गए। उक्त जख्मी लोगों को प्राइवेट से इलाज कराया गया। स्वास्थ्य में सुधार नही होने पर उक्त जख्मी लोगों को इलाज के लिए पीएचसी पुपरी में भर्ती कराया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.