सीतामढ़ी, सितम्बर 27 -- Sitamarhi News: रुन्नीसैदपुर। थाना क्षेत्र की रुन्नीसैदपुर दक्षिणी पंचायत के भनसपट्टी गांव स्थित सामुदायिक भवन परिसर से चोरों ने ई-रिक्शा की चार बैटरियां चोरी कर लीं। मामले में पंचायत सचिव कमलेश कुमार के आवेदन पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। बताया गया है कि सामुदायिक भवन परिसर में ई-रिक्शा खड़ा था। इसी दौरान चोर उसकी चारों बैटरियां निकालकर ले गए। सूचना पर स्वच्छता पर्यवेक्षक ने स्थल की जांच की। बैटरियां गायब मिलने के बाद मुखिया निशा कुमारी के निर्देश पर पंचायत सचिव ने थाने में आवेदन दिया। थानाध्यक्ष ललित कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। चोरी गई बैटरियों की बरामदगी और चोरों की पहचान के लिए जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...