Sitamarhi News: ईंट-भट्ठा परिसर में ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से चालक की गई जान
सीतामढ़ी, अक्टूबर 15 -- Sitamarhi News: बथनाहा। सहियारा थाना क्षेत्र के योगियाना-सहियारा पथ में मधुबनी टोल गांव के निकट स्थित एक ईंट उद्योग परिसर में ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान शिवहर जिला के तरियानी थाना क्षेत्र के सौली सिरसिया (बेलसंड पश्चिम) गांव निवासी कारी मांझी के 26 वर्षीय पुत्र श्रवण मांझी के रूप में की गई है। मिली के अनुसार मृतक श्रवण मांझी बीते दो दिन पूर्व ही ईंट उद्योग में ट्रैक्टर चालक के रूप में काम करने आया था। बताया जा रहा है कि वह टेलर पर मिट्टी लोड कर आगे-पीछे करने के दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिस कारण ट्रैक्टर के नीचे दबने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सहियारा थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.