सीतामढ़ी, सितम्बर 11 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। सदर अस्पताल रोड स्थित एक निजी क्लीनिक में इलाज के दौरान शुक्रवार को 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने क्लीनिक के समीप सड़क पर शव रखकर जाम कर हंगामा किया। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर नगर थानाध्यक्ष अशोक कुमार और यातायात थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे और लोगों को समझाकर जाम समाप्त कराया। पुलिस ने क्लीनिक को सील कर दिया है। मृतका की पहचान बाजपट्टी थाना क्षेत्र के मधुबन गांव निवासी मोहम्मद अफरोज की पत्नी मुनचुन खातून के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, महिला को डीएनसी कराने के लिए निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया था। आरोप है कि उसका हीमोग्लोबिन काफी कम था। इसके बावजूद कथित रूप से डीएनसी कर दी गई। प्रक्रिय...