सीतामढ़ी, जुलाई 20 -- Sitamarhi News: रघुनाथ प्रसाद सीतामढ़ी। शहर के बाटा गली से रविवार को भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ सोमवार को श्री जगन्नाथ रथ यात्रा समिति द्वारा नगर में निकाली गई। इस भव्य रथ यात्रा में जिले के विभिन्न प्रखंडों सहित नेपाल के श्रद्धालु शामिल हुए। पूरे शहर में जय जगन्नाथ' और 'हरि बोल' के जयघोष गूंजते रहे, और श्रद्धालुओं ने भगवान के रथ की रस्सी (पतित पावन डोरी) खींचकर स्वयं को धन्य महसूस किया। यह भी पढ़ें- Kodarma News: बारिश की फुहारों संग बरसा महाप्रभु का आशीष, श्रद्धा की डोर से खींचा भगवान का रथरथ यात्रा का शुभारंभ रथयात्रा का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार, विशेष पूजा-अर्चना और महाआरती के साथ हुआ। भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की अत्यंत आकर्षक झांकी से सुसज्जित रथ को देखने क...