Sitamarhi News: आरसीसी पुल का निर्माण अधूरा
सीतामढ़ी, सितम्बर 16 -- Sitamarhi News: शिवहर। जिले के तरियानी छतौनी- बेलसंड पथ में तरियानी छपरा के पास क्षतिग्रस्त ईट पुल के स्थान पर बन रहे आरसीसी पुल का निर्माण अभी तक आधा-अधूरा रहने से लोगों को आवागमन में परेशानियो का समाना करना पड़ रहा है। उच्चस्तरीय आरसीसी पुल का निर्माण काफी समय से चल रहा है। लेकिन अभी तक निर्माण पूरा नहीं हो सका है। पुल का निर्माण बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड के माध्यम से कराया जा रहा है। पुल का निर्माण नहीं होने से लोगों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना इनदिनों करना पड़ रहा है। पुल के बगल में बने डायर्भसन में पानी हो जाने से यात्रियों दुसरे रास्ते से आना-जाना पड़ता है। मालुम हो कि बेलसंड-छतौनी पथ में तरियानी छपरा शहीद स्मारक से उत्तर करीब 500 मीटर की दूरी पर स्थित ईट पुल कई वर्षो पूर्व ध्वस्त हो गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.