Sitamarhi News: आरएसएस महिला कॉलेज में 11 को सजेगा ' मिस श्रावणी' का मंच
सीतामढ़ी, सितम्बर 9 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी।जिला मुख्यालय डुमरा स्थित आरएसएस महिला कॉलेज में 11 सितंबर को बहुप्रतीक्षित ' मिस श्रावणी प्रतियोगिता-2026' का भव्य आयोजन किया जाएगा। कॉलेज प्रशासन की ओर से प्रतियोगिता को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए कॉलेज की प्राचार्या डॉ. अर्पणा कुमारी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में सिर्फ आरएसएस महिला कॉलेज ही नहीं, बल्कि जिले के किसी भी कॉलेज की छात्राएं और महिलाएं भाग ले सकती हैं। आयोजन को सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए तथा प्रतिभागी की पात्रता से संबंधित गाइडलाइन कॉलेज के सूचना पट पर चस्पा दी गई है। प्रतियोगिता में अव्वल आने वाली प्रतिभागियों को कॉलेज प्रशासन की ओर से विशेष रूप से पुरस्कृत व सम्मानित किया जाएगा। प्राचार्या ने बताया कि परंपरा के अनुसा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.