सीतामढ़ी, अक्टूबर 26 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। अग्नि आपदा के दौरान लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और आग से बचाव के उपायों के प्रति ग्रामीणों को जागरूक करने के उद्देश्य से अनुमंडल अग्निशामालय बेलसंड की ओर से ग्राम रक्षा दल के सदस्यों को प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद सभी प्रशिक्षित सदस्यों के बीच प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में प्रशिक्षित सदस्यों से अग्नि आपदा के समय सतर्कता बरतने और लोगों की मदद करने की अपील की गई।अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी संतोष कुमार सिंह ने भंडारी पंचायत की मुखिया अर्चना वर्मा और सौली रूपौली पंचायत के मुखिया संजय बैठा की उपस्थिति में प्रशिक्षित सदस्यों को प्रमाण पत्र प्रदान किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान का उपयोग केवल स्वयं तक सीमित नहीं रखें। बल्कि गांव, पंचायत औ...