सीतामढ़ी, सितम्बर 5 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत संरचनाओं एवं परिसंपत्तियों के सुदृढ़ीकरण तथा आवश्यकतानुसार नई परिसंपत्तियों के निर्माण को लेकर विशेष अभियान के तहत बैठक हुई। बैठक में मुख्य सचिव, बिहार के निर्देश के आलोक में ग्रामीण क्षेत्रों में उपलब्ध आधारभूत संरचनाओं के सुदृढ़ीकरण की कार्ययोजना पर चर्चा की गई। जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में स्थानीय आवश्यकता एवं प्राथमिकता के आधार पर करीब 10 योजनाओं को चिह्नित किया जाए। इनमें पंचायत स्तर की आधारभूत संरचनाओं का सुदृढ़ीकरण एवं उन्नयन तथा आवश्यकतानुसार नए निर्माण को शामिल किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Bagaha News: आधारभूत संरचनाओं का होगा कायाकल्प विद्यालय भवन एवं अन्य...