Sitamarhi News: आठ हजार रुपये लेकर 11 वर्षीय छात्र घर से लापता
सीतामढ़ी, अगस्त 11 -- Sitamarhi News: आठ हजार रुपये लेकर 11 वर्षीय छात्र घर से लापता रुन्नीसैदपुर। थाना क्षेत्र के गौरीगमा गांव से 11 वर्षीय छात्र सार्थक सिंह के घर से लापता होने का मामला सामने आया है। छात्र के पिता प्रकाश प्रभात के आवेदन पर रुन्नीसैदपुर थाने में एफआईआर की गई है। सार्थक डीएवी रुन्नीसैदपुर में वर्ग छह का छात्र है। आवेदन के अनुसार, स्कूल से घर लौटने के बाद सार्थक अलमारी में रखे आठ हजार रुपये लेकर घर से निकल गया। वह अपने साथ छोटा मोबाइल फोन, एक शर्ट-पैंट समेत कुछ अन्य सामान भी ले गया है। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला। इसके बाद पिता ने पुलिस से मोबाइल लोकेशन के आधार पर छात्र की तलाश कराने की गुहार लगाई। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। छात्र की तलाश की जा रही है। मोबाइल लोकेशन समेत अन्य बिंदुओं पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.