Sitamarhi News: आठ साल से फरार इनामी कुख्यात डकैत गिरफ्तार
सीतामढ़ी, अक्टूबर 9 -- Sitamarhi News: परिहार। थाना क्षेत्र के जगदर गांव में रिटायर्ड फौजी के घर हुई डकैती के मामले में आठ साल से फरार पांच हजार रुपये के इनामी कुख्यात डकैत मोहम्मद इजराईल को बिहार एसटीएफ और परिहार पुलिस की संयुक्त टीम ने मुजफ्फरपुर के माड़ीपुर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित पुपरी थाना क्षेत्र के आवापुर गांव निवासी मोहम्मद सिराजुल का पुत्र है। एएसपी सह सदर एसडीपीओ-टू आशीष आनंद ने गुरुवार को प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बुधवार को सूचना मिली थी कि इजराईल मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन के आसपास मौजूद है। इसके बाद थानाध्यक्ष पंकज कुमार यादव के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की और माड़ीपुर सर्किट हाउस के पास से उसे दबोच लिया। उसकी गिरफ्तारी पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित था। 26 जनवरी 2018 को जगदर गांव में र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.