Sitamarhi News: आज होगी सशक्त स्थायी समिति की बैठक
सीतामढ़ी, अक्टूबर 12 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। नगर निगम की सशक्त स्थायी समिति की बैठक मंगलवार को दोपहर तीन बजे होगी। नगर सचिव की ओर से जारी पत्र के अनुसार बैठक में एनआईटी 26/2026-27, शेष बचे हूपर टिप्पर के कार्यादेश व साइनेज बोर्ड के भुगतान व कार्यादेश पर चर्चा होगी। इसके अलावा दुर्गा पूजा व छठ पर्व पर अतिरिक्त मानवबल लगाकर सफाई सहित अन्य कार्य कराने पर भी विचार किया जाएगा। बैठक में नगर निगम की महापौर रौनक जहां परवेज, उपमहापौर सहित समिति के सदस्य शामिल होंगे। अन्य विषयों पर महापौर की अनुमति से चर्चा की जाएगी। यह भी पढ़ें- Purnia News: नगर निगम मुस्तैद : श्रद्धालुओं को नहीं होगी किसी तरह की असुविधा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.