Sitamarhi News: आज लगेगा विद्यार्थी सहयोग शिविर समस्याओं का होगा समाधान
सीतामढ़ी, अगस्त 25 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। विद्यार्थियों की शैक्षणिक समस्याओं और शिकायतों के समाधान के लिए जिले में पहली बार बड़े स्तर पर विद्यार्थी सहयोग शिविर लगाया जाएगा। मंगलवार को जिले के विभिन्न प्रखंडों के 61 सरकारी शैक्षणिक संस्थानों एवं छात्रावासों में एक साथ शिविर आयोजित होगा। शिविर में विद्यार्थी पढ़ाई, परीक्षा, शिक्षक, शुल्क, बिजली, पेयजल, शौचालय, प्रयोगशाला और साफ-सफाई समेत अन्य समस्याएं दर्ज करा सकेंगे। शिविर की तैयारियों को लेकर डीएम तनय सुल्तानिया ने सोमवार को परिचर्चा भवन में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में डीडीसी श्वेता भारती, जिला शिक्षा पदाधिकारी राघवेन्द्र मणि त्रिपाठी, डीपीआरओ कमल सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। सभी संबंधित शैक्षणिक संस्थानों के प्रधानाध्यापक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े। यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.