सीतामढ़ी, सितम्बर 5 -- Sitamarhi News: बैरगनिया। जिले का बहुचर्चित बैरगनिया महावीरी झंडा शनिवार को शांतिपूर्ण माहौल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

शानदार झंडों का प्रदर्शन शहरी क्षेत्र के डूमरवाना गोट, कुली टोला डूमरवाना, शिवनगर पाठक टोला एवं ग्रामीण क्षेत्र के नंदबारा से निकाले गए आकर्षक झंडे श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बने रहे। रेलवे स्टेशन रोड और पटेल चौक रोड पर श्रद्धालु झंडों के साथ फोटो एवं सेल्फी लेते और उसे सोशल मीडिया पर साझा करते नजर आए। पूरे रेल क्षेत्र से लेकर पटेल चौक, काली मंदिर रोड, अस्पताल रोड एवं बाजार समिति रोड तक मेला सजा रहा। खाने-पीने की दुकानों के अलावा सौंदर्य प्रसाधन, खिलौने, झूले, बैलून, मूढ़ी-कचरी, जलेबी और आइसक्रीम की दुकानों पर लोगों की भीड़ लगी रही।

प्रशासनिक निगरानी मेले को लेकर क्षेत्रीय विधायक ब...