सीतामढ़ी, सितम्बर 25 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। सोनबरसा प्रखंड एवं अंचल कार्यालय का निरीक्षण गुरुवार को जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालयों में संचालित प्रशासनिक कार्यों, विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन और आम लोगों से जुड़ी सेवाओं की स्थिति की जानकारी ली।

विकास एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा इसके बाद प्रखंड एवं अंचल स्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक कर विकास एवं राजस्व कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। आईसीडीएस की समीक्षा के दौरान सामने आया कि आंगनबाड़ी केंद्रों को नजदीकी विद्यालयों में शिफ्ट करने के लिए आवश्यक कार्रवाई में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी स्तर से लापरवाही बरती जा रही है। इस पर डीएम ने बीईओ से स्पष्टीकरण पूछने और वेतन स्थगित करने का निर्देश दिया। बैठक में बताया गया कि कायाकल्प अभियान के तहत 11 नए आंगनबाड़ी ...