Sitamarhi News: अस्पताल में एम्बुलेंस चालक की मौत
सीतामढ़ी, सितम्बर 4 -- Sitamarhi News: नरकटियागंज।अनुमंडलीय अस्पताल में एम्बुलेंस चालक विशाल कुमार (32) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। वह मझौलिया थाना क्षेत्र के करमावा गांव का निवासी था और करीब एक वर्ष से अनुमंडलीय अस्पताल में एम्बुलेंस चला रहा था। अस्पताल उपाधीक्षक डॉ संजीव कुमार ने बताया कि विशाल गुरुवार रात में खाना खाने के बाद अस्पताल की ऊपरी मंजिल पर सोने चला गया। शुक्रवार सुबह काफी देर तक नहीं उठने पर अस्पताल कर्मियों ने उसे जगाने का प्रयास किया। लेकिन उसकी तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली और वह नहीं जगा। उसके नहीं उठने की सूचना मिलते ही चिकित्सकों द्वारा उसकी जांच की गई तो उसकी मौत हो चुकी थी। उन्होंने कहा कि अस्पताल प्रबंधन की तरफ से घटना की सूचना स्वास्थ्य विभाग के वरीय अधिकारियों के साथ साथ शिकारपुर पुलिस को दी गई। प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.