सीतामढ़ी, जुलाई 9 -- Sitamarhi News: सक्षम वर्मा सीतामढ़ी। राष्ट्रीय राजमार्गों को सुरक्षित और अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए बुधवार को जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की। परिवहन विभाग, यातायात पुलिस और एनएचएआई की संयुक्त टीम ने लगमा और भैरोकोठी में विशेष अभियान चलाकर हाईवे किनारे अवैध पार्किंग और अतिक्रमण हटाया। यह भी पढ़ें- जानलेवा साबित हो रहे एनएच पर सड़क किनारे खड़े भारी वाहनअवैध पार्किंग और अतिक्रमण की निगरानी इस दौरान सड़क किनारे खड़े बालू लदे ट्रक, ट्रैक्टर समेत अन्य भारी वाहनों को हटवाया गया। साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 26 वाहनों से 85 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया।ढाबों और दुकानों को नोटिस अभियान के दौरान हाईवे की जमीन पर अतिक्रमण कर संचालित ढाबों, दुकानों और अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी कर निर्धारित समय क...