Sitamarhi News: अल्पसंख्यक छात्रावास का निर्माण शुरू
सीतामढ़ी, अगस्त 19 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। वर्षों से कागजों में अटकी मेहसौल की एक बड़ी उम्मीद मंगलवार को जमीन पर उतर गई। वर्ष 2004 से लंबित 100 बेड के अल्पसंख्यक छात्रावास के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई। मेहसौल पूर्वी स्थित नगर निगम के वार्ड संख्या-28 में प्रस्तावित स्थल पर मंगलवार को जमीन का सीमांकन और ले-आउट कराया गया। करीब 8.5 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस छात्रावास के निर्माण से दूर-दराज के इलाकों से सीतामढ़ी आकर पढ़ाई करने वाले अल्पसंख्यक विद्यार्थियों को आवासीय सुविधा मिलेगी। इससे विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए बेहतर माहौल मिलने की उम्मीद है। सहायक निदेशक ने लिया जायजा: सहायक निदेशक, अल्पसंख्यक कल्याण डॉ. सुनीता सोनू ने प्रस्तावित स्थल पर पहुंचकर निर्माण से जुड़ी तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने बता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.