सीतामढ़ी, सितम्बर 4 -- Sitamarhi News: बगहा। बगहा में अवैध रूप से संचालित अल्ट्रासाउंड केंद्रों और पैथोलॉजी जांच घरों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने जांच अभियान तेज कर दिया है। शुक्रवार को बगहा दो पीएचसी प्रभारी डॉ के बी एन के नेतृत्व में गठित टीम ने क्षेत्र के विभिन्न अल्ट्रासाउंड केंद्रों व पैथोलॉजी जांच घरों की जांच की। इस दौरान संचालकों से संस्थान से संबंधित वैध कागजात प्रस्तुत करने को कहा गया।

जांच के दौरान लिए गए दस्तावेज़ टीम ने जांच केंद्रों के संचालन से संबंधित लाइसेंस, निबंधन समेत अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी ली। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जिन जांच घरों के संचालक निर्धारित कागजात उपलब्ध नहीं करा पाएंगे, उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। जांच अभियान से अवैध रूप से संचालित केंद्रों के संचालकों में हड़कंप की स्थिति रही...