Sitamarhi News: अभियान चला दर्जनों वाहनों की जांच
सीतामढ़ी, अगस्त 1 -- Sitamarhi News: रुन्नीसैदपुर। थाना क्षेत्र के सैदपुर-पुपरी पथ स्थित कटरा मोड़ के समीप पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान दर्जनों दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की जांच की गई। पुलिसकर्मियों ने वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन, बीमा समेत अन्य आवश्यक कागजातों की जांच की। साथ ही दोपहिया वाहन चालकों के हेलमेट पहनने की भी जांच हुई। वाहन जांच अभियान का नेतृत्व पुलिस पदाधिकारी पंचमणी कुमार एवं अशोक कुमार ने किया। इस दौरान पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने तथा सुरक्षित यात्रा के लिए हेलमेट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने की सलाह दी। जिन वाहन चालकों के पास आवश्यक कागजात नहीं थे, उन्हें नियमों का पालन करने की हिदायत दी गई। यह भी पढ़ें- Simdega News: पुलिस ने चलाया वाहन जांच अभियान
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.