Sitamarhi News: अपहरण के आरोपित का फंदे से लटका मिला शव
सीतामढ़ी, अगस्त 30 -- Sitamarhi News: मेजरगंज। क्षेत्र के सोनौल महोदय गांव से 10 वर्षीय बालक के अपहरण मामले में नामजद आरोपित के फरार होने के बाद उसका गृह क्षेत्र में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने आरोपित द्वारा आत्महत्या किए जाने की पुष्टि की है। अपहृत बालक की बरामदगी के लिए मेजरगंज एवं मुजफ्फरपुर जिले की साहेबगंज थाना पुलिस लगातार कार्रवाई में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार, बालक की मां सीमा देवी ने 27 अगस्त को मेजरगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी में मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज क्षेत्र अंतर्गत परसा सहन निवासी प्रकाश भगत को नामजद आरोपित बनाया गया था। आरोप है कि मेजरगंज स्थित निर्माणाधीन पावर ग्रिड में मजदूरी करने वाला प्रकाश भगत ने उनके 10 वर्षीय पुत्र अविनाश का अपहरण कर लिया। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: मासूम के अपहरण के आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.