Sitamarhi News: अपहरण का भ्रामक वीडियो वायरल करने पर केस
सीतामढ़ी, नवम्बर 7 -- Sitamarhi News: डुमरा। सोशल मीडिया पर बिहार में दिनदहाड़े लड़की के अपहरण का भ्रामक वीडियो वायरल करने के मामले में साइबर थाना पुलिस ने फेसबुक अकाउंट संचालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने फेसबुक अकाउंट के संचालक के खिलाफ साइबर थाना कांड संख्या 80/26 दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पांच नवंबर को सोशल मीडिया निगरानी के दौरान साइबर थाना की नजर उक्त फेसबुक अकाउंट से प्रसारित एक वीडियो पर पड़ी।वीडियो में एक बोलेरो वाहन में लड़की को जबरन बैठाते हुए दिखाया गया था। इसके साथ हैशटैग 'बिहार में बेटी सुरक्षित नहीं' और 'दिनदहाड़े सड़क से लड़की को उठा ले गए' जैसे दावे किए गए थे। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: रिंग सेरेमनी के बाद शादी टूटी तो युवती को परेशान कर रहा युवक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.