Sitamarhi News: अनुपस्थिति रिपोर्ट नहीं देने वाले 25 स्कूलों के शिक्षकों का अटकेगा वेतन
सीतामढ़ी, नवम्बर 3 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। शिक्षकों की अनुपस्थिति विवरणी जमा नहीं करने वाले जिले के 25 सरकारी स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को शिक्षा विभाग ने 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। अक्टूबर माह के वेतन भुगतान के लिए मांगी गई अनुपस्थिति रिपोर्ट अब तक उपलब्ध नहीं कराने पर विभाग ने नाराजगी जताई है। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, स्थापना प्रियदर्शी सौरभ ने संबंधित प्रधानाध्यापकों व प्रभारी प्रधानाध्यापकों को निर्धारित समय में रिपोर्ट जमा करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा है कि अक्टूबर 2026 के वेतन भुगतान से पहले सभी विद्यालयों से शिक्षकों की अनुपस्थिति विवरणी मांगी गई थी। संबंधित 25 विद्यालयों की रिपोर्ट नहीं मिलने के कारण वेतन भुगतान की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पा रही है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि अनुपस्थिति विवरणी की जांच के बाद ही वेत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.